Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 22 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
10 Feb 2012 12:09:23 AM IST
Last Updated : 10 Feb 2012 12:09:23 AM IST

सलमान खुर्शीद ने किया आचार संहिता का उल्लंघनः आयोग

सलमान खुर्शीद
सलमान खुर्शीद ने किया आचार संहिता का उल्लंघनः

 

चुनाव आयोग ने केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की टिप्पणी को आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए निंदा की.

चुनाव आयोग का यह आदेश खुर्शीद की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा की शिकायत पर आया है.

खुर्शीद ने अपनी पत्नी और उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद विधानसभा चुनाव क्षेत्र से उम्मीदवार लुइस के लिए चुनाव प्रचार करते हुए पिछले महीने वादा किया था कि उनकी पार्टी 27 प्रतिशत के अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण में से नौ प्रतिशत अल्पसंख्यकों के लिए उप कोटा बढ़ा कर नौ प्रतिशत कर देगी.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस वाई कुरैशी, और चुनाव आयुक्त वीएस संपत एवं एचएच ब्रहमा ने 15 पन्ने के अपने आदेश में कहा कि खुर्शीद ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है और उनसे अपेक्षा है कि वह ऐसे उल्लंघनों को नहीं दोहराएंगे.

चुनाव आयोग के आदेश में कहा गया कि आयोग सलमान खुर्शीद की निंदा करता है और अपेक्षा करता है कि उनकी ओर से आदर्श आचार संहिता के इस तरह के उल्लंघन भविष्य में नहीं दोहराए जाएंगे.


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer