Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 22 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
09 Feb 2012 10:58:23 AM IST
Last Updated : 09 Feb 2012 12:24:39 PM IST

उत्तर प्रदेश चुनाव : दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन

ईवीएम मशीन ले जाते मतदानकर्मी
उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए ईवीएम मशीन ले जाते मतदानकर्मी.

 

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार को शाम 5 बजे रुक जाएगा.

शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम जाएगा. प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दल वोटरों को रिझाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं.

दूसरे चरण में प्रदेश के नौ जिलों की 59 सीटों पर 11 फरवरी को मतदान होना है.

दूसरे चरण में जिन नौ जिलों में मतदान होना है उनमें आजमगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, मऊ और देविरया शामिल हैं.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को महाराजगंज, गोरखपुर और देविरया में, भारतीय जनता पार्टी के नेता राजनाथ सिंह कुशीनगर, देविरया और बलिया में, भाजपा नेता अरुण जेटली गाजीपुर में, जनता दल युनाईटेड अध्यक्ष शरद यादव देविरया, महाराजगंज और कुशीनगर में जनसभाएं करेंगे.

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख एंव मुख्यमंत्री मायावती आज इलाहाबाद और सुल्तानपुर में, कांग्रेस महासिचव राहुल गांधी मिर्जापुर व चंदौली में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं करेंगे.

दूसरे चरण में 1.93 करोड़ मतदाता कुल 1099 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer