![]() |
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण खत्म हो गया. करीब 62 प्रतिशत मतदान होने की खबर है. बारिश के कारण सुबह से ही मतदान की गति धीमी रही. मतदान के पहले चरण में 65 महिलाओं सहित कुल 862 उम्मीदवारों की तकदीर ईवीएम में कैद हो गई. उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी होने के कारण मतदाताओं का मतदान केंद्रों पर आने का क्रम धीमा रहा. लेकिन बारिश रुकने के साथ ही मतदाता पोलिंग बूथ की ओर आने लगे. दिन चढ़ने के साथ ही मतदान में तेजी आई. चार बजे तक 51 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके पहले बारह बजे तक 15 प्रतिशत, ग्यारह बजे तक सिर्फ 13.38 प्रतिशत और सुबह नौ बजे तक कुल 5.17 प्रतिशत ही मतदान हुआ. बारिश के कारण मतदाता ही नहीं उम्मीदवार भी परेशान दिखें. पार्टी कार्यकर्ता मतदाताओं को वोटिंग सेंटर तक लाने की कोशिश में लगे रहें. गोंडा में रात से हो रही बारिश सुबह तक जारी रही. सड़कों पर पानी भरा होने के कारण मतदान धीमा रहा. गोंडा में एक 88 साल की महिला वोट डालने आईं और लोगों से वोट जरूर डालने की अपील की. मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला. आज पहले चरण के चुनाव में प्रदेश के 10 जिलों सीतापुर, बाराबंकी, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर और बस्ती जिलों की कुल 55 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ. चुनाव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दो लाख से ज्यादा केन्द्रीय बलों और पुलिस के जवानों को तैनात किया गया.
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||