Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 22 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
07 Feb 2012 03:50:48 AM IST
Last Updated : 07 Feb 2012 03:50:48 AM IST

कांग्रेस की हार, मेरे लिए शून्य पर आउट होने जैसा : अजहर

शून्य पर आउट नहीं होना चाहता: अजहर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरूद्दीन (फाइल फोटो)

 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरूद्दीन ने जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील की.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरूद्दीन ने इलाहाबाद में यहां लोगों से कांग्रेस के लिए मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी की हार उनके लिए शून्य पर आउट होने जैसा रहेगी.

मुरादाबाद से कांग्रेस के सांसद अजहर ने आज एक चुनावी सभा में कहा, ‘‘अपने क्रि केट करियर के दौरान मैंने शून्य पर आउट होने से ज्यादा नफरत किसी चीज से नहीं की. अब मैं राजनीति में हूं और मेरी पार्टी की हार से भी मुझे इसी तरह की नफरत होगी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऐतिहासिक शहर इलाहाबाद के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे कांग्रेस के लिए मतदान करें. मैं अपनी नयी भूमिका में शून्य पर आउट नहीं होना चाहता.’’


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer