राजस्थान से राज्यसभा में पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सीएम अशोक गहलोत ने दी बधाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए है।
|
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन के कारण रिक्त हुई इस सीट पर कराये गये चुनाव में भाजपा ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा तथा आज नामांकन वापसी की तारीख पर सिंह को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
सिंह की जीत का प्रमाण पत्र सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने लिया।
इस बीच, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट में लिखा है कि मैं पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह को राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर बधाई देता हूं।
I congratulate former PM Dr #ManmohanSingh ji on being elected unopposed as a member of #RajyaSabha from #Rajasthan. Dr Singh’s election is a matter of pride for entire state. His vast knowledge and rich experience would benefit the people of Rajasthan a lot. pic.twitter.com/YfkDQTxzpk
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 19, 2019
उल्लेखनीय है कि सिंह पिछली बार असम से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। लेकिन वहां कांग्रेस का बहुमत नहीं होने के कारण उन्हें राजस्थान लाया गया। सिंह की जीत के साथ ही राजस्थान में कांग्रेस का राज्यसभा में खाता खुल गया।
| Tweet |