गरीबी पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ साबित होगी ‘न्याय’ योजना

Last Updated 27 Mar 2019 02:37:15 AM IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना (न्याय) गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक साबित होगी।


जयपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करते हुए।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से मोदी दो हिंदुस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एक अमीर लोगों का हिंदुस्तान। दूसरा गरीबों, किसानों और बेरोजगारों का हिंदुस्तान। इस देश का एक झंडा है तो एक हिंदुस्तान होना चाहिए। पीएम मोदी के हिंदुस्तान में सिर्फ अमीर लोग सपने देख सकते हैं। दूसरी तरफ गरीब पिछड़ रहा है और वह परेशान रहता है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रदेश के सूरतगढ़ से लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बूंदी और जयपुर में शक्ति बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में राहुल ने कहा कि मोदी जी के जो मन में आता है, वो भाषण दे देते हैं। वे हर भाषण में एक वादा करते हैं। पैसे के अभाव में उपचार नहीं हो पाता। पिछले पांच साल में जो भी गरीबी दूर करने की योजना थी, उन्हें बंद कर दिया। मनरेगा उन्हें समझ ही नहीं आई।

उन्होंने कहा कि मनरेगा ने करीब 14 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें दोबारा गरीब बना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबी हटाने के लिए देश में युद्ध शुरू करेगी। 20 प्रतिशत लोग इस दायरे में आएंगे तो धमाका होगा और बम्ब फटेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद पांच साल में प्रत्येक गरीब परिवार की महिला के खाते में तीन लाख 60 हजार सीधे खाते में जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह गरीबों के लिए सर्जिकल स्ट्राइक  है और इससे निश्चित ही देश से गरीबी हटकर रहेगी।
उन्होंने कहा कि 2019 में कांग्रेस और उनके सहयोगियों की सरकार बनी तो लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा और केंद्र सरकार की नौकरियों में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी चौकीदार जरूर हैं, लेकिन वे आम लोगों के नहीं हैं।

‘नोटबंदी वीडियो’ फर्जी : भाजपा
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस द्वारा आज जारी किये गये नोटबंदी के समय के जारी उस वीडियो को ‘फर्जी’ करार दिया है जिसके आधार पर दावा किया गया है कि भाजपा के अहमदाबाद कार्यालय में तय समय सीमा के बाद भी पुराने नोट बदले गये।

श्यामसुंदर शर्मा/सहारा न्यूज ब्यूरो
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment