राजस्थान में रोडवेज का चक्का जाम हड़ताल समाप्त, बसों का संचालन आरंभ

Last Updated 07 Oct 2016 10:26:15 AM IST

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के संगठनों के आह्वान पर चक्का जाम हड़ताल प्रशासन से बातचीत के बाद समाप्त हो गयी.


फाइल फोटो

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम :रोडवेज: के अधिकृत बस स्टेंडों से लोक सेवा परिवहन से जुड़ी बसों का संचालन करने के विरोध में रोडवेज संगठनों के आह्वान पर गुरूवार सुबह से आरंभ हुई चक्का जाम हड़ताल प्रशासन से बातचीत के बाद समाप्त हो गयी. चक्का जाम हड़ताल समाप्त होने के साथ ही रोडवेज बसों का संचालन आरंभ हो गया है.
   
रोडवेज प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन मंत्री यूनुस खान की यूनियन पदाधिकारियों के बीच हुई बातचीत में सहमति बनने के बाद हड़ताली कर्मचारियों ने चक्का जाम हडताल वापस लेने का ऐलान कर काम पर लौट आये हैं. उन्होंने बताया कि लोक सेवा परिवहन की बसें पूर्व की तरह ही चलेंगी और यह बसें रोडवेज के अधिकृत बस स्टैंड से अग्रिम आदेश तक संचालित नहीं होंगी.
     
गौरतलब है कि रोडवेज यूनियनों के लोक सेवा परिवहन से जुड़ी बसों का संचालन आज सुबह से रोडवेज के अधिकृत बस स्टेंडों से संचालन आरंभ होने से कुछ समय पहले अचानक हडताल पर चले जाने के कारण प्रदेश और राज्य से बाहर जाने वाली और आने वाली बसें संचालित नहीं हुइर्ं. चक्का जाम के कारण हजारों यात्रियों को काफी परेषानियों का सामना करना पडा.

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment