भाजपा महिला मोर्चा सीमा पर सैनिक भाईयों के साथ रक्षाबंधन मनायेगा

Last Updated 25 Aug 2015 03:51:34 PM IST

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सैनिक भाईयों को रक्षाबंधन के पर्व पर राखियां बांधकर मुंह मीठा करवायेंगी.




फाइल फोटो

राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा के नेतृत्व में गंगानगर जिले से लगती भारत एवं पाकिस्तान सीमा पर हिन्दूमल कोट में तैनात सैनिक भाईयों को रक्षाबंधन के पर्व पर राखियां बांधकर मुंह मीठा करवायेंगी.
 
    
प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत सम्पूर्ण प्रदेश से महिलाओं की भागीदारी होगी तथा कार्यक्रम रक्षाबंधन के दिन प्रात: 11 बजे से शुरू होगा.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment