सचिन पायलट ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण कराई
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने आज भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई.
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट |
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पायलट की मौजूदगी में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने पायलट को विास दिलाया कि वे पूर्ण समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे तथा वे पूरी तरह से पार्टी के प्रति निष्ठा व उत्तरदायित्व को ग्रहण करते है.
पायलट ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोंगो को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कांग्रेस में आने से पार्टी को आगामी निकाय चुनावों में मजबूती मिलेगी. उन्होंने उपस्थित सभी नये सदस्यों से आवान किया कि एकजुटता के साथ आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुट जायें.
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़ियां एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा़ बी डी कल्ला भी उपस्थित रहे.
भाजपा से कांग्रेस में सम्मिलित होने वालों में प्रमुख रुप से फुलेरा नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन मनोज आहूजा, ताराचंद जैन, जगदीश प्रसाद शर्मा, मो़ शाबिद भाई, दीपक आहूजा एवं अन्य कार्यकर्ता है.
Tweet |