भाजपा नेता विजय गोयल ने की वसुंधरा राजे से मुलाकात

Last Updated 26 Jun 2015 04:32:48 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी मामले में विपक्ष के निशाने पर आयीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की.


राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (फाइल)

  
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद विजय गोयल राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड और सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान के साथ एक ही कार में बैठकर मुख्यमंत्री के सिविल लाइंस स्थित सरकारी मुख्यमंत्री निवास से बाहर निकले. गोयल की मुख्यमंत्री से क्या मंत्रणा हुई, इसकी जानकारी नहीं मिली है लेकिन राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है.
   
मुख्यमंत्री से मिलने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और कुछ मंत्री तथा विधायक भी पहुंचे थे. मुख्यमंत्री निवास पर मीडियाकर्मियों की गहमागहमी बनी हुई है.
   
अशोक परनामी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड, सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान, उद्योग मंत्री गजेन्द्र सिंह खिवसर, पर्यटन मंत्री कृष्णेन्द्र कौर उर्फ दीपा, पूर्व विधायक डॉ दिगम्बर सिंह, देवी सिंह भाटी समेत कुछ विधायक मुख्यमंत्री से मिलने अलग-अलग समय उनके आवास पर पहुंचे. लेकिन सभी ने मीडिया से दूरी बनाये रखी.




Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment