राजस्थान में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट

Last Updated 12 Dec 2014 02:44:01 PM IST

राजस्थान में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.


तापमान में गिरावट (फाइल फोटो)

प्रदेश में चुरू में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सैल्सियस की गिरावट के साथ इस सत्र का सबसे कम तापमान 1.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार चुरू में कल के न्यूनतम तापमान 6.3 के मुकाबले में लगभग पांच डिग्री सैल्सियस पारा गिर गया. राज्य के कई हिस्सों में कल के मुकाबले दो से तीन डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.

राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सैल्सियस की गिरावट के साथ तापमान चार डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, ऐरनपुरा रोड में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले में एक डिग्री सैल्सियस की गिरावट के साथ 4.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया., श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सैल्सियस और पिलानी में दो डिग्री सैल्सियस की गिरावट के साथ 5.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया.

प्रवक्ता के अनुसार सीकर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सैल्सियस, वनस्थली में 7.9, फलौदी और जालौर में 8.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है.

विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री की बढत के साथ 11.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया लेकिन अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.

राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. अजमेर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सैल्सियस, पिलानी में 21 और उदयपुर में 25.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने राज्य में आगामी एक दो दिनों में अधिकतम तापमान में बढोत्तरी होने की संभावना जतायी है जबकि कुछ स्थानों पर न्यूनतम तामपान में गिरावट की संभावना जताई है.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment