Twitter

Facebook

Youtube

Pintrest

RSS

Twitter Facebook YoutubePinterestRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 21 मई, 2013
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड महाराष्ट्र/गुजरात एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
10 Jun 2012 04:52:49 PM IST
Last Updated : 10 Jun 2012 08:35:26 PM IST

सवाई माधोपुर में गुर्जर आंदोलनकारियों का महापड़ाव खत्म

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला (फाइल फोटो)

 

राजस्थान के सवाई माधोपुर में गुर्जरों का महापड़ाव रविवार को खत्म हो गया है.

सवाई माधोपुर जिले के कुशालीदर्रा में जारी गुर्जर आंदोलन रविवार को पांचवें दिन खत्म हो गया. राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने इसकी घोषणा की.

बैंसला ने विशेष पिछड़ा वर्ग को 5 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर जारी महापड़ाव आज स्थगित कर दिया. समिति सूत्रों ने यह जानकारी दी.

बैंसला ने कहा कि सोमवार (11 जून) को दौसा में गुर्जर नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की मूर्ति के लोकार्पण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सवाई माधोपुर जिले के कुशालीदर्रा में जारी महापड़ाव को स्थगित कर दिया है.

वहीं बैंसला ने कहा कि सरकार ने उनकी ज्यादातर मांगें मान ली हैं.


 

Tools: Print Print Email Email


 

10.10.70.16