मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार रात और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और यह दौर आगामी चौबीस घंटे में भी जारी रहेगा.
उन्होंने बताया कि आज का न्यूनतम तापमान चितौडगढ में 7.7, डबोक में 8.5, सीकर में 9, वनस्थली में 9.2, बूंदी में 9.4, जोधपुर में 9.8, श्रीगंगानगर में 9.9, सवाई माधोपुर में 10, कोटा में 10.2 जैसलमेर में 11.2 और चूरू 11.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.
प्रवक्ता के अनुसार बाडमेर में 12.4, ऐरनपुरा रोड में 12.8, रावतभाटा, बीकानेर में 13.1, जयपुर में 13.5 और सबसे अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस तापमान बांसवाडा में दर्ज किया गया.