![]() |
झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद ने सोमवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका. स्वर्ण मंदिर के सूचना केंद्र में अहमद ने शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक समिति के अधिकारियों से कहा कि उन्हें पवित्र शहर अमृतसर आने और स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने का अवसर मिला, जिससे वह बहुत प्रसन्न हैं. उन्हें स्वर्ण मंदिर के अतिरिक्त प्रबंधक रघुबीर सिंह ने मंदिर की एक प्रतिकृति (मॉडल), सिखों की धार्मिक किताबों का एक सेट और शॉल भेंट की.
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||