पंजाब के सीएम मान ने बेदी को 'Sardar of Spin' बताया

Last Updated 23 Oct 2023 07:10:15 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। बेदी का आज नई दिल्ली में निधन हो गया।


Sardar-of-Spin

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। बेदी का आज नई दिल्ली में निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने एक शोक संदेश में महान स्पिनर के निधन को क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया।

उन्होंने कहा कि ''स्पिन के सरदार'' के नाम से मशहूर बेदी ने अन्य स्पिनरों के साथ मिलकर भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे घातक स्पिन चौकड़ी बनाई।

मान ने कहा कि बेदी की मृत्यु क्रिकेट की दुनिया में भारतीय स्पिनरों के स्वर्ण युग के अंत का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि प्रसिद्ध स्पिनर को खेल के इतिहास में भारतीय क्रिकेट में उनके अतुलनीय योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि बेदी के निधन से क्रिकेट के क्षेत्र में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है, जिसे निकट भविष्य में नहीं भरा जा सकेगा।

दु:ख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों और लाखों क्रिकेट प्रेमियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मान ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें और दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment