सगाई के कुछ ही दिन बाद Karnataka में महिला से बलात्कार कर की हत्या

Last Updated 11 Sep 2023 02:58:09 PM IST

कर्नाटक के यादगीर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ उसकी सगाई के कुछ दिन बाद बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई।


Karnataka में महिला से बलात्कार कर की हत्या

पीड़िता की पहचान मुदनाल टांडा निवासी सविता राठौड़ (35) के रूप में हुई है। पीड़िता की सगाई हो चुकी थी और जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी।

हालांकि पुलिस ने एक संदिग्ध सचिन को हिरासत में ले लिया है, लेकिन उनका मानना है कि यह सामूहिक बलात्कार का मामला हो सकता है।

घटना 9 सितंबर को हुई जब पीड़िता कांचागराहल्ली क्रॉस स्थित अपने खेत में गई थी। ग्रामीणों ने सविता को उसकी छाती और कान पर चाकू से वार के निशान के साथ पाया और उसे तुरंत कलबुर्गी के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने कहा कि सोमवार को पीडि़ता ने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच से पता चला कि सविता अनाथ थी और वह अपने दिव्यांग भाई के साथ रह रही थी।  फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

आईएएनएस
यादगीर (कर्नाटक)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment