Nuh Violence: हिंसा के बाद नूंह में बुलडोजर एक्शन जारी, सरकारी जमीन पर बनी दुकानें गिराई

Last Updated 05 Aug 2023 11:21:47 AM IST

हरियाणा के नूंह जिले में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन आज दूसरे दिन भी जारी है। शनिवार को पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी 4 बुलडोजर लेकर नूंह पहुंचे।


प्रशासन द्वारा आज भी सरकारी जमीन पर विशेष सुमदाय के लोगों के द्वारा बनाई गई दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया।

बताया जा रहा है कि नलहर मैडिकल कॉलेज के पास सरकारी जमीन पर दुकानों को आज सुबह गिरा दिया गया है। मौके पर भारी पुलिस पर तैनात किया है साथ ही प्रशासन की तरफ से सारे अधिकारी मौेके पर मौजूद है। अधिकारियों का कहना है कि ये अवैध हैं और 31 जुलाई को हिंसा करने वालों की संपत्तियां हैं।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी यहां प्रशासन ने अवैध निर्माण और कब्जों को बुलडोजर से ध्वस्त किया था।  नूंह में ही 25 घर-दुकानों और रोहिंग्या की 200 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया गया था। पुलिस ने इन्हें भी अवैध कब्जा करार दिया था।

नूंह के एसडीएम अश्विनी कुमार ने मीडिया को बताया कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हिंसा और उपद्रव करने वालों की अवैध संपत्ति की जांच कर गिराने के आदेश दिए थे। एसडीएम के मुताबिक जिन संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है, वे सब अवैध हैं। शुक्रवार को प्रशासन ने तावड़ू इलाके में रोहिंग्या के अवैध कब्जों को बुलडोजर से धूल में मिलाया था। साथ ही उस बिल्डिंग को भी गिराया गया था, जिसकी छत से दंगाइयों ने पुलिस और आम लोगों पर पथराव किया था।


इस बीच हरियाणा के नूंह जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) वरुण सिंगला का तबादला शुक्रवार को कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान वह अवकाश पर थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सिंगला को भिवानी का एसपी नियुक्त किया गया है।

सूत्रों ने कहा कि नूंह में 50 से अधिक स्थानों पर इसी तरह का विध्वंस अभियान चलाया जाएगा।

गौरतलब है कि 31 जुलाई को विहिप द्वारा आयोजित बृज मंडल यात्रा पर हमला होने और वाहनों को आग लगाने के बाद दंगे भड़क उठे।

नूंह में अब तक 55 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 141 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment