Amit Shah in Odisha: दो दिन के ओडिशा दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, अधिकारिक बैठकों में होंगे शामिल

Last Updated 05 Aug 2023 10:15:10 AM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा में एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना शुरू करेंगे और वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन पर बैठकों में हिस्सा लेंगे।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को भुवनेश्वर में एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की शुरुआत करेंगे। वह राज्य सचिवालय में वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन पर आयोजित बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।

शाह शुक्रवार रात भुवनेश्वर पहुंचे। हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी सहित अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की।

अधिकारियों के मुताबिक, राज्य सचिवालय में वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन पर आयोजित बैठकों में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि, शाह और पटनायक के बीच बैठक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

गृह मंत्री की ओडिशा यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) द्वारा दिल्ली अध्यादेश विधेयक को समर्थन देने और नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के विरोध की घोषणा करने के बाद हो रही है।

शाह शनिवार दोपहर को भुवनेश्वर में भाजपा के कार्यालय जाएंगे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात के मद्देनजर शाह की 17 जून को निर्धारित ओडिशा यात्रा रद्द कर दी गई थी।

भाषा
भुवनेश्वर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment