पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी की हालत 'स्थिर', ICU से किया गया शिफ्ट
लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे मनोहर जी. जोशी (Manohar G. Joshi) की हालत स्थिर है, उन्हें अब ICU से दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
![]() लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे मनोहर जी. जोशी (फाइल फोटो) |
पीडी हिंदुजा अस्पताल (PD Hinduja Hospital) ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी। 86 वर्षीय जोशी को ब्रेन हेमरेज के बाद 22 मई को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। उनकी हालत ने पिछले कुछ हफ्तों से राजनीतिक हलकों में भारी चिंता पैदा कर दी थी।
अस्पताल के एक बुलेटिन में कहा गया है, उन्हें आईसीयू से बाहर कर दिया गया है और उनका स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है। हालांकि, वह अर्धचेतन अवस्था में हैं। विशेषज्ञों की हमारी टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।
शिवसेना-यूबीटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Udhav Thakre), उनकी पत्नी रश्मि (Rashmi) और परिवार के अन्य सदस्य जोशी से दो बार अस्पताल जाकर उनका हालचाल पूछ चुके हैं।
शिवसेना के जोशी राज्य के पहले गैर-कांग्रेसी सीएम बने, जब पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में सत्ता हासिल की और चार साल (1995-1999) तक शासन किया, जिसके बाद नारायण राणे (Narayan Rane) को सीएम नामित किया गया।
बाद में जोशी भारी उद्योग के कैबिनेट मंत्री के रूप में केंद्र में चले गए और बाद में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihar Vajpayee) के कार्यकाल के दौरान लोकसभा के अध्यक्ष (2002-2004) के रूप में चुने गए थे।
| Tweet![]() |