Exit Polls : मध्य कर्नाटक में कांग्रेस को 18-22 सीटें मिलने की उम्मीद

Last Updated 10 May 2023 08:47:06 PM IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव बुधवार शाम छह बजे संपन्न हो गया। चुनाव में कांग्रेस मध्य कर्नाटक क्षेत्र की 35 सीटों पर बढ़त हासिल करती दिख रही है, जहां उसे लगभग 18-22 सीटें जीतने की उम्मीद है। यह भविष्यवाणी एबीपी/सी-वोटर के एग्जिट पोल में की गई है।


Exit Polls : मध्य कर्नाटक में कांग्रेस को 18-22 सीटें मिलने की उम्मीद

एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, मध्य कर्नाटक क्षेत्र में 2018 के विधानसभा चुनावों में 24 सीटें जीतने वाली भाजपा को इस बार 11 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को 20 सीटें मिलने की उम्मीद है। पार्टी को 2018 में 11 सीटें मिली थीं।

एग्जिट पोल ने यह भी भविष्यवाणी की है कि पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की जनता दल-एस को इस क्षेत्र में एक सीट मिलने की संभावना है, जहां वह 2018 में खाली रही थी।

एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को मध्य कर्नाटक क्षेत्र में 43.9 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने की उम्मीद है, जो 2018 के 36 प्रतिशत के मुकाबले 7.9 प्रतिशत अधिक है।

भाजपा, जिसे 2018 में इस क्षेत्र में 43 प्रतिशत वोट शेयर मिला था, इस बार 3.9 प्रतिशत के नुकसान के साथ 39.2 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए मतगणना 13 मई को होगी।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment