महाराष्ट्र बीजेपी में बड़ा फेरबदल, चंद्रशेखर बावनकुले बने प्रदेश अध्यक्ष
महाराष्ट्र संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भाजपा ने विधान परिषद सदस्य चंद्रशेखर बावनकुले को महाराष्ट्र भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।
![]() भाजपा ने चंद्रशेखर बावनकुले को बनाया महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष (फाइल फोटो) |
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष के चेहरे में बदलाव के साथ ही पार्टी ने मुंबई महानगर के संगठन में भी बदलाव कर दिया है। राज्य के विधायक आशीष शेलार को पार्टी आलाकमान ने मुंबई महानगर भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इन संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर पत्र जारी करते हुए कहा कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने चंद्रशेखर बावनकुले, सदस्य विधान परिषद को भाजपा महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
सिंह ने पत्र में आगे कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशीष शेलार, विधायक को मुंबई महानगर भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पत्र में इन नियुक्तियों के तत्काल प्रभाव से लागू होने की बात भी कही गई है।
| Tweet![]() |