सीएम पद का चेहरा तय करेगा जीत : सिद्धू

Last Updated 06 Feb 2022 04:27:56 AM IST

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय करेगा कि 60 उम्मीदवार विधायक चुने जाते हैं या नहीं।


कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब में सरकार बनाने के लिए 117 सदस्यीय विधानसभा में 59 सीट पर जीत जरूरी है और सिद्धू द्वारा कहा गया 60 का आंकड़ा इससे एक सीट अधिक है।

सिद्धू की यह टिप्पणी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने लुधियाना दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा किए जाने की संभावना से पहले आई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हालांकि किसी पार्टी का नाम नहीं लिया।

अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव लड़ रहे सिद्धू ने शनिवार को अमृतसर में मीडिया से कहा कि वह कभी भी ‘सत्ता के उपासक’ नहीं रहे।

सिद्धू ने कहा, ‘‘लेकिन आज पंजाब को एक बड़ी बात तय करनी है। 60 विधायक होने पर एक व्यक्ति मुख्यमंत्री बन जाएगा।

कोई 60 विधायकों की बात नहीं कर रहा है। सरकार किस रोडमैप पर बनेगी, इस बारे में कोई बात नहीं करता।’’

भाषा
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment