संगरूर मे स्कूल वैन में लगी आग, 4 बच्चों की मौत
Last Updated 15 Feb 2020 05:52:44 PM IST
पंजाब में संगरूर जिले के लोंगोवाल शहर में एक निजी स्कूल वैन में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई है।
|
पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। मृत बच्चों की उम्र चार से छह साल के बीच है। घटना के बाद से वाहन चालक फरार है। वाहन में 12 बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आठ बच्चों को बाहर निकाल लिया था।
लोंगोवाल स्थित सिमरन पब्लिक स्कूल के बच्चे छुट्टी होने के बाद जब अपने घर वापस जा रहे थे, तभी स्कूल वैन में आग लग गई।
जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकास ने मीडिया से कहा कि आग लगने के कारणों की जांच चल रही है और इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिला मुख्यालय संगरूर से 20 किलोमीटर की दूरी पर यह दुर्घटना हुई।
| Tweet |