हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा बढ़ाई

Last Updated 27 Oct 2019 06:28:08 AM IST

हरियाणा में सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल होने वाली जजपा के प्रमुख दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा शनिवार से बढ़ा दी गई।


दुष्यंत चौटाला (file photo)

सिरसा और हिसार के उनके आवासों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। भाजपा 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के जादुई आंकड़े 46 से छह सीट पीछे रह गई थी।

इसके बाद जजपा ने शुक्रवार की रात भाजपा को अपना समर्थन दे दिया। इसकी एवज में जजपा प्रमुख दुष्यंत या उनकी मां नैना चौटाला को उप-मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति हुई।

चुनाव के बाद गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नई दिल्ली में अपने निवास पर गठबंधन की घोषणा की। शाह ने कहा, दोनों दलों ने लोगों के जनादेश का सम्मान करने के लिए सरकार बनाने का फैसला किया है।

भाषा
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment