पश्चिम बंगाल में पुलिस और वाममोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कई घायल

Last Updated 13 Sep 2019 03:25:25 PM IST

पश्चिम बंगाल में युवाओं के वास्ते रोजगार की मांग को लेकर शुक्रवार को यहां राज्य सचिवालय की ओर मार्च कर रहे वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो जाने से कई लोग घायल हो गये।


पश्चिम बंगाल में पुलिस और वाममोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

सूत्रों के अनुसार, माकपा की छात्र एवं युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।      

स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के सदस्यों ने राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को सिंगूर से रैली निकाली थी। इस रैली का शुक्रवार की दोपहर को राज्य सचिवालय पर समापन होना था।       

रैली सिंगूर में उस स्थान से निकाली गई थी जहां टाटा का नैनो कार संयंत्र लगना था लेकिन विरोध के चलते उसे यहां यह परियोजना रद्द करनी पड़ी थी। 

भाषा
हावड़ा (पश्चिम बंगाल)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment