उप अभियंता पर कीचड़ फेंकने के आरोप में समर्थकों सहित कांग्रेस MLA गिरफ्तार

Last Updated 05 Jul 2019 07:06:03 AM IST

महाराष्ट्र पुलिस ने एक उप अभियंता पर बृहस्पतिवार को कीचड़ फेंकने के आरोप में कांग्रेस विधायक नितेश राणे और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है।


उप अभियंता पर कीचड़ फेंकने के आरोप में समर्थकों सहित कांग्रेस MLA गिरफ्तार

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राजमार्ग पर गड्ढे और कीचड़ पाए  जाने के बाद कांकावली से विधायक नितेश राणो और उनके समर्थक विरोध जता रहे थे।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणो के पुत्र नितेश राणो और उनके समर्थक मुम्बई-गोवा राजमार्ग पर सुबह एक उप अभियंता पर कीचड़ फेंकते हुए कैमरे में कैद हो गए। यह घटना तटीय जिले सिंधदुर्ग में उनके विधानसभा क्षेत्र कांकावली में हुई जिसके बाद नितेश राणो और उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद उन्हें और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अभियंता द्वारा दायर की गई शिकायत पर इस सिलसिले में नितेश राणो और उनके समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (सरकारी कर्मचारी पर हमला) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पिता ने माफी मांगी : नितेश के आचरण की वीडियो वायरल होने पर भाजपा से राज्यसभा सदस्य नारायण राणो ने अपने पुत्र के र्दुव्‍यवहार के लिए माफी मांगी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘मैं एक सरकारी अधिकारी पर कीचड़ फेंकने के अपने बेटे के कृत्य पर माफी मांगता हूं। यह विरोध (राजमार्ग की खराब हालत के खिलाफ) स्थानीय लोगों के लिए था।’

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment