मुंबई के कामगार अस्पताल में आग लगी, पांच मरे

Last Updated 18 Dec 2018 07:42:24 AM IST

मुम्बई में पश्चिमी उपनगर अंधेरी स्थित राज्य कर्मचारी बीमा निगम के कामगार अस्पताल में सोमवार शाम आग लग गई, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।


मुंबई के कामगार अस्पताल में आग लगी, पांच मरे

मृतकों के परिजनों को श्रम मंत्रालय 10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को दो लाख और सामान्य रूप से घायलों को एक लाख रुपए की सहायता देगा। श्रम व रोजगार मंत्री संतोष गंगवार मंगलवार को प्रभावितों से मिलने मुंबई जाएंगे। दिल्ली से डाक्टरों की टीम पहले ही मुंबई भेजी जा चुकी है।

सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की सूचना है जबकि 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अग्निशमन विभाग की 10 गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी पी रहंगदले ने बताया कि आग सबसे पहले अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगी और कुछ ही देर में यह अन्य मंजिलों पर फैल गई। उन्होंने बताया कि पूरी इमारत में धुआं भरा हुआ है तथा इमारत के भीतर कुछ और मरीजों के फंसे होने की आशंका है। बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दो शव निकाले जा चुके हैं, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment