मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट को मिला बहुमत, कांग्रेस की बुरी हार

Last Updated 11 Dec 2018 12:05:29 PM IST

मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों पर चुनाव के लिए जारी मतगणना में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने बहुमत हासिल कर लिया है.


मिजोरम में MNF आगे, CM पीछे चल रहे

मिजोरम में एमएनएफ 40 में से 26 सीटें जीतती दिख रही है, जबकि कांग्रेस केवल छह सीटों पर आगे है। यह एकमात्र पूर्वोत्तर राज्य था, जहां कांग्रेस सत्ता में थी।

मुख्यमंत्री लाल थनहालवा दोनों सीटों से हार गए हैं।

सत्तारूढ़ कांग्रेस केवल पांच सीटों पर आगे है जबकि अन्य सीटों पर पीछे है।

राज्य में सभी सीटों पर मतगणना हो रही है।

भाजपा यहां सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है।

एमएनएफ के उम्मीदवार तुइचांग, ईस्ट तुइपुइ, कोलासिब, चम्पा साउथ सीटों समेत 21 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

भाजपा के बुद्धा धन चकमा तुइचवांग निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रहे हैं। यह सीट चकमा जनजातीय बहुल्य है।

विभिन्न स्थानीय पार्टियों के छह उम्मीदवार भी अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।

आईएएनएस
आइजोल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment