अंबरीश के निधन पर कर्नाटक में 3-दिवसीय राजकीय शोक

Last Updated 25 Nov 2018 03:46:09 PM IST

कर्नाटक सरकार ने अभिनेता से बने राजनेता एम.एच. अंबरीश के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। दिल का दौरा पड़ने के कारण शनिवार रात एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।


एम.एच. अंबरीश के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, "दिवंगत राजनेता एम.एच. अंबरीश के सम्मान के तौर पर, सरकार ने तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है।" कर्नाटक सरकार ने अभिनेता से बने राजनेता एम.एच. अंबरीश के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। दिल का दौरा पड़ने के कारण शनिवार रात एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।

66 वर्षीय कन्नड़ सुपरस्टार अंबरीश पिछली कांग्रेस सरकार में मई, 2013 से जून, 2016 तक पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे थे।



वह 2006-2007 तक पहली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री भी रहे और यहां से 100 किलोमीटर दूर मंड्या लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य भी रहे।

अंबरीश को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में लाया गया, जहां रात लगभग 10.15 बजे दिल का दौरान पड़ने के बाद उनका निधन हो गया।

आईएएनएस
बेंगलुरु


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment