ग्रेनेड हमला: अमरिंदर ने की पंजाब में कानून व्यवस्था की समीक्षा

Last Updated 18 Nov 2018 03:27:54 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को अमृतसर में ग्रेनेड हमले के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।




पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

पंजाब के अमृतसर में एक धार्मिक सभा में ग्रेनेड हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।      

पुलिस ने बताया कि अमृतसर के राजासांसी के निकट अधिवाला गांव में निरंकारी भवन में यह घटना हुई।      

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए सिंह ने गृह सचिव, डीजीपी, डीजी (कानून एवं व्यवस्था) और डीजी (खुफिया) को अमृतसर के राजासांसी में जाकर जांच की निगरानी करने के निर्देश दिये है।    



प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राज्य में निरंकारी भवनों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।      

उन्होंने बताया कि सिंह ने इस घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने और घायलों का मुफ्त इलाज किये जाने की घोषणा की है।

भाषा
चंडीगढ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment