दो शिकारी गिरफ्तार, हिरण का मांस जब्त

Last Updated 25 Mar 2017 12:17:53 PM IST

तमिलनाडु के थेनबारगुर वन क्षेत्र से दो शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके कब्जे से लुप्तप्राय प्रजाति के हिरण का मांस, हिरण का शव, बंदूक और कुछ विस्फोटक बरामद किए गए.


(फाइल फोटो)

वन विभाग के रेंजर मुरगेषन ने बताया कि संदिग्ध लगने पर दोनों शिकारियों को एक गश्ती दल ने कल पकड़ा.
    
उन्होंने बताया कि शिकारियों के पास से एक गैर लाइसेंसी बंदूक, दो हंसिए, शक्तिशाली विस्फोटक, शिकार किए गए दो वर्ष के हिरण के शव और हिरण का 25 किलो मांस बरामद किया गया.
   
_SHOW_MID_AD_

गिरफ्तार किए गए दोनों शिकारियों की उम्र 55 और 65 वर्ष है. उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वह दो दिन पहले यहां आए थे, उन्होंने दो हिरणों का शिकार किया. उनका इरादा पशु शव और मांस बेचने का था. बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment