कर्नाटक के मंत्री, महिला कांग्रेस प्रमुख के परिसरों पर आयकर का छापा, मिले 162 करोड़ रूपए

Last Updated 24 Jan 2017 09:48:46 AM IST

आयकर विभाग ने कर्नाटक के एक मंत्री और प्रदेश महिला कांगेस प्रमुख के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 162 करोड़ रूपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता लगाया


महिला कांग्रेस के यहां IT का छापा (फाइल फोटो)

तथा 41 लाख रूपये की नकदी के अलावा सोना और आभूषण जब्त किये गये.
    
अधिकारियों ने कहा कि विभाग को पिछले सप्ताह यहां, गोकाक और बेलगाम में मंत्री रमेश एल जारखिहोली और महिला कांग्रेस प्रमुख लक्ष्मी आर हेब्बालकर के परिसरों पर छापेमारी के दौरान कई ‘‘बेनामी’’ संपत्तियों और ‘‘बिना स्पष्टीकरण वाले निवेश’’ के बारे में जानकारी मिली है.
    
इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए जारखिहोली ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिसरों पर आयकर की छापेमारी के पीछे ‘‘राजनीतिक षड़यंत्र’’ है.


    
उन्होंने कहा, ‘‘आयकर अधिकारी बेलागावी में हमारे पास आए और हमने उनका सहयोग किया. भविष्य में भी हम आयकर अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे.’’
    
महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी से संपर्क नहीं किया जा सका.
    
अधिकारियों ने कहा, ‘‘छापेमारी के बाद 162.06 करोड़ रपए की अघोषित संपत्ति और 41 लाख रपए की बिना स्पष्टीकरण वाली नकदी के अलावा 12.6 किलो सोना एवं गहने होने की बात स्वीकारी गई.’’
 

 

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment