मनसे की ठाणे महिला शाखा की अध्यक्ष पर हमला
Last Updated 26 Oct 2016 07:05:54 AM IST
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की एक महिला नेता पर लोहे की छड़ों से हमला किया गया. घटना आज रात यहां के रेलवे स्टेशन के पास हुई.
मनसे की ठाणे महिला शाखा की अध्यक्ष पर हमला |
पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों ने मनसे की महिला शाखा की शहर इकाई की अध्यक्ष समीक्षा मार्कण्डेय :35: के सिर पर पीछे से वार किया.
उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है.
पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे मंशा का पता नहीं चला है.
समीक्षा के पति मुंबई के एक अंग्रेजी टैबलॉयड अखबार में फोटोग्राफर हैं.
| Tweet |