पंजाब, हरियाणा में शीतलहर जारी, लुधियाना का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस

Last Updated 06 Feb 2016 01:57:45 PM IST

पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का असर जारी है और शनिवार को लुधियाना का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


पंजाब, हरियाणा में शीतलहर जारी (फाइल फोटो)

मौसम विभाग के यहां पर जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों राज्यों में लुधियाना सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

अमृतसर में भी रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पटियाला का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हरियाणा में करनाल और हिसार में चुभन वाली सर्द हवा चल रही है जहां पर न्यूनतम तापमान क्रमश: चार और 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

नारनौल में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अंबाला का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम अधिकारियों ने बताया कि पूरे पंजाब और हरियाणा में रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. पिछले सप्ताह में दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.




Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment