पंजाब और हरियाणा में शीत लहर का प्रकोप जारी

Last Updated 31 Jan 2015 03:34:32 PM IST

पंजाब और हरियाणा में शीत लहर का प्रकोप लगातार जारी है और दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है.


पंजाब-हरियाणा में शीत लहर (फाइल)

मौसम विभाग की खबरों के मुताबिक, पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
   
लुधियाना और पटियाला का न्यूनतम तापमान 6.2 और 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
   
पड़ोसी राज्य हरियाणा में, नारनौल का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस जबकि करनाल का न्यूनतम तापमान, सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
   
क्षेत्र के अन्य स्थानों में अंबाला, हिसार और भिवानी का न्यूनतम तापमान 7.2, 6 और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
   
केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में शनिवार सुबह धूप खिली रही और यहां का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment