कश्मीर में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

Last Updated 21 Nov 2014 01:57:48 PM IST

जम्मू-कश्मीर में लद्दाख क्षेत्र सहित पूरे कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान शून्य से भी नीचे पहुंच गया है.


कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे (फाइल)

यहां तक कि राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी मौसम की सबसे ठंड रात दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि श्रीनगर में रात के तापमान में कम से कम एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. शहर में तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान था.

उन्होंने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड और कोकेरनाग शहरों में रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखी गई. दोनों जगहों पर पारा शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा.

अधिकारी ने बताया कि सालाना अमरनाथ यात्रा के दौरान पर्यटक स्थल के तौर पर मशहूर पहलगाम में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि स्कीइंग के लिए मशहूर उत्तरी कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

उन्होंने बताया कि उत्तर में स्थित कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा.

अधिकारी ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र का सीमाई शहर लेह, राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा. वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि कारगिल शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस कम पर बना रहा था.

मौसम विभाग कार्यालय ने आने वाले दिनों में दोनों ही कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में मौसम के मुख्यत: शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है जिसके कारण रात के तापमान में और भी गिरावट देखी जा सकती है.





Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment