श्रीलंकाई नौसेना ने 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Last Updated 02 Sep 2014 11:42:46 PM IST

श्रीलंकाई नौसेना ने काचाथिवु के निकट मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नौका को टक्कर मारकर उसे डुबो दिया और अलग-अलग घटनाओं मे शहर के 15 मछुआरों का गिरफ्तार कर लिया.


मछुआरे

पुलिस के अनुसार राज्य पुलिस की ‘क्यू’ शाखा के निरीक्षक ने बताया कि श्रीलंकाई जहाज ने नौका को टक्कर मारा जिससे वह दो हिस्सों में टूटकर डूब गयी.

निरीक्षक ने बताया कि श्रीलंकाई नौसैनिकों ने हादसे से बचने के लिए समुद्र में कूदे छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. नौका डूबने का हादसा होने के वक्त वह काचाथिवु के पास मछली पकड़ रहे थे.

निरीक्षक और मत्स्य विभाग के संयुक्त सचिव गोपीनाथ ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरे को श्रीलंका के कांकेसांथुराई बंदरगाह ले जाया गया है.

मंगलवार को एक अन्य घटना में श्रीलंकाई नौसैनिकों ने पाक जलडमरूमध्य से वापस लौट रहे नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया.

एसोसिएशन के अध्यक्ष टी. जेसुराजा ने बताया कि मछुआरों की दो नौका डूब गयी है और चार नावों को वापस लाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि पांच अन्य को दूसरी नौका से वापस लाया जा रहा था तभी श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उन्हें रोका और सभी को गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने बताया कि मछुआरों को बाद में श्रीलंका के नेदुनथिवु ले जाया गया.

इस बीच अधिकारियों का कहना है कि चार मछुआरे लापता हैं. द्वीप से कल रवाना हुए मछुआरों को आज सुबह तक पहुंच जाना चाहिए था. उनकी तलाश की जा रही है.
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment