Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 22 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
08 Feb 2012 01:12:37 AM IST
Last Updated : 08 Feb 2012 01:12:37 AM IST

कांग्रेस ने ‘रेव पार्टी’ को लेकर कर्नाटक सरकार को घेरा

‘रेव पार्टी’ को लेकर कर्नाटक सरकार घिरी
कर्नाटक में ‘रेव पार्टी’ आयोजित किए जाने की इजाजत को लेकर बवाल.

 

कर्नाटक में ‘रेव पार्टी’ आयोजित किए जाने की इजाजत को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है.

कर्नाटक में विपक्षी कांग्रेस ने उडुपी में सेंट मैरी द्वीप पर ‘रेव पार्टी’ आयोजित किए जाने की इजाजत को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है.

विधानसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस के नेता यू टी खादर, गोपाल भंडारी और नेता प्रतिपक्ष सिद्दरमैया ने कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह भारतीय सभ्यता के खिलाफ है.

तीन दिनों का एक उत्सव कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किया गया था.

आयोजन की शुरुआत तीन फरवरी से हुई थी. इस दौरान ‘रेव पार्टी’ आयोजित होने की बात सामने आई थी.


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer