Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 22 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
04 Feb 2012 12:11:50 PM IST
Last Updated : 04 Feb 2012 12:11:50 PM IST

हिमपात के बाद श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बाधित

हिमपात
श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बाधित

 

कश्मीर घाटी में शनिवार को ताजा हिमपात के बाद श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बाधित हो गया है.

ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है.

पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने श्रीनगर में बताया, "श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग के बनिहाल सेक्टर में रात से भारी हिमपात शुरू हो गया था, जो अब तक जारी है. राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है और जो लोग राजमार्ग पर यात्रा करना चाहते हैं उन्हें वहां निकलने से पहले परिवहन नियंत्रण कक्ष से अवश्य सम्पर्क करना चाहिए."

सीमा सुरक्षा संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता टी.पी.एस. रावत ने बताया कि बनिहाल व पटनीटॉप सेक्टर में हिमपात रुकने के बाद सड़क मार्ग साफ करने का काम शुरू होगा.

मौसम कार्यालय का पूर्वानुमान है कि शनिवार और रविवार को घाटी में कई स्थानों पर भारी हिमपात होगा.

स्थानीन मौसम कार्यालय के निदेशक सोनम लोटस ने कहा, "पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला व उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में अपेक्षाकृत भारी हिमपात होगा. राज्य में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ छह फरवरी से कमजोर होगा."

प्रांतीय आपदा प्रबंधन इकाई ने माचिल, केरन, तंगधार, चौकीबल, गुरेज और उरी में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है.

हिमस्खलन के खतरे वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने घरों से न निकलने व सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
 


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer