![]() |
ओड़िशा के जगतीसिंहपुर जिले में 10 साल के एक विकलांग लड़के को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया जिसके बाद उसका दाहिना हाथ और पैर काटना पड़ा. जिले के रघुनाथपुर इलाके के प्रवाकार प्रधान को पलासा पारादीप डीएमयू ट्रेन से धक्का मारकर गिरा दिया गया. वह ट्रेनों में भीख मांगकर गुजारा करता था. एस सी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डी एन महाराणा ने कहा कि करीब डेढ़ साल पहले एक अग्निकांड में यह लड़का कुहनी तक अपना बायां हाथ गंवा चुका था, अब इस हाल की घटना में उसका दाहिना पैर ट्रेन के पहिए से बुरी तरह कुचल गया जबकि दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. उन्होंने कहा, ‘‘लड़के के दाहिने हाथ और दाहिने पैर को अलग करने के सिवाय डाक्टरों के पास और कोई विकल्प नहीं था.’’ उन्होंने कहा कि अब लड़के के पास केवल बायां पैर रह गया है.
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||