राष्ट्रपति ने 43 लोगों को जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार प्रदान किया जाना अनुमोदित किया

Last Updated 25 Jan 2023 04:49:23 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 43 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार-2022 प्रदान किया जाना अनुमोदित किया है। इनमें 7 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 8 उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा 28 जीवन रक्षा पदक सम्मलित हैं।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

चार व्यक्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को ये जानकारी साझा की है।

जीवन रक्षा पदक श्रंखला के पुरस्कार किसी व्यक्ति की जान बचाने में मानवीय प्रकृति के सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक, एवं जीवन रक्षा पदक, में प्रदान किया जाता है। इस साल 7 लोगों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 8 को उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा 28 को जीवन रक्षा पदक दिया जाएगा।

गृह मंत्रालय के मुताबिक जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्ति इन पुरस्कारों के पात्र हैं। ये पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किये जाते हैं। इस पुरस्कार के अलंकरण में मेडल, केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र एवं एकमुश्त मोद्रिक भत्ता दिया जाता है। ये पुरस्कार उस केंद्रीय मंत्रालय/ संगठन/ राज्य सरकार के द्वारा प्रदान किये जाते हैं, जिससे पुरस्कार प्राप्तकर्ता सम्बंधित है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment