दिल्ली में भीषण गर्मी, कई इलाकों में पारा 47 डिग्री, 10 साल का रिकार्ड टूटा
भीषण गर्मी और भीषण होती जा रही है। शनिवार को तो दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
![]() दिल्ली में भीषण गर्मी |
इतना ही नहीं शनिवार को गर्मी और लू ने पिछले 10 वर्षो का रिकार्ड भी तोड़ दिया। इन दस वर्षो के दौरान आज के दिन इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी। तापमान के ऊपर चढ़ने और गर्म हवाओं की वजह से दिल्ली दिन ब दिन गैस चेम्बर में तब्दील होती जा रही है और इससे राहत मिलने की उम्मीद अभी दो एक दिन तो नहीं ही है। अगले सप्ताह तापमान में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन गर्मी का सितम कम होने वाला नहीं है।
मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो पिछले 10 वष्रो के दौरान दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तक कभी नहीं पहुंचा था। शनिवार को यह तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। इस दौरान दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके का अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सयस तक पहुंच गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में रविवार को यहां के तापमान के 45 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने और दिन में अधिकतर इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही रविवार के लिए विभाग ने आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। सोमवार को मौसम में हल्की नरमी आने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन गर्मी से बहुत ज्यादा राहत मिलने की कोई संभावना अलगे सप्ताह भी नहीं दिखाई दे रही है।
| Tweet![]() |