दिल्ली में 28 अप्रैल के बाद भीषण लू चलेगी

Last Updated 25 Apr 2022 05:57:34 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में 28 अप्रैल से भीषण लू चलने की संभावना है और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है।


दिल्ली में 28 अप्रैल के बाद भीषण लू चलेगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में भी वृद्धि होगी, लेकिन 28 अप्रैल के बाद लू चलने की संभावना है।

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच, रात 8.30 बजे आईएमडी अपडेट के अनुसार, शहर में सापेक्षिक आद्र्रता 36 प्रतिशत थी। शहर में सुबह 5.47 बजे सूर्योदय और शाम 6.52 बजे सूर्यास्त हुआ।

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment