दिल्ली में डेंगू से एक की मौत

Last Updated 19 Oct 2021 03:39:57 AM IST

राजधानी में इस साल डेंगू से पहली मौत दर्ज की गई है। सरिता विहार निवासी 35 वर्षीय महिला मरीज ने ओखला स्थित होली फैमिली अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।


दिल्ली में डेंगू से एक की मौत

हालांकि महिला की मौत पिछले महीने 26 सितम्बर को हुई थी, लेकिन दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की थी।

सोमवार को अस्पताल से यह जानकारी बाहर आने के बाद निगम के जन स्वास्थ्य विभाग ने पेशेंट डेथ समरी जारी करते हुए पूरी स्थिति के बारे में बताया।

निगम के अनुसार, मृतक के घर या फिर आसपास जांच करने पर कोई भी संक्रमण का मामला नहीं मिला है।

टीम ने आसपास के 426 घरों में  जांच की, जिनमें से 12 घरों में ब्रीडिंग भी मिली है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment