राजधानी में दो शिफ्टों में चलेगी मेट्रो
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि देशभर में सात सितम्बर से चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।
![]() राजधानी में दो शिफ्टों में चलेगी मेट्रो |
इस दौरान लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन करना होगा।
उन्होंने बताया कि 12 सितम्बर से मेट्रो का सामान्य संचालन शुरू हो जाएगा। कोविड-19 निरुद्ध क्षेत्रों में स्थित मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। मंत्रालय के अनुसार जिन स्टेशनों पर लोग शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करते नहीं पाए गए, वहां ट्रेनें नहीं रुकेंगी। मेट्रो में यात्रा करते समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा। यात्री स्टेशनों पर भी मास्क खरीद सकते हैं। कोरोना के कारण दिल्ली में 22 मार्च से मेट्रो सेवाएं निलंबित हैं।
डीएमआरसी प्रमुख मंगू सिंह ने कहा कि समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच येलो लाइन मेट्रो सात सितम्बर से शुरू हो जाएगी जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो सेवाएं 12 सितम्बर से शुरू होंगी। पहले चरण में दिल्ली मेट्रो दो पालियों में सुबह 7 से 11 तक और दोपहर बाद 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेंगी।
दूसरे चरण में सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम चार से रात 10 बजे तक चलेंगी। 12 सितम्बर से सामान्य संचालन शुरू हो जाएगा।
| Tweet![]() |