तुगलकाबाद में पाए गए 35 और पाजिटिव

Last Updated 20 Apr 2020 12:14:25 AM IST

राजधानी में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। दक्षिणी दिल्ली का तुगलकाबाद एक्सटेंशन शहर का तीसरा सबसे बड़ा हाटस्पाट बन गया है।


तुगलकाबाद में पाए गए 35 और पाजिटिव

यहां 38 लोग कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। पहले 3 पाजिटिव थे। इसके बाद यहां की 26 और 27 नबंर गली के 94 व्यक्तियों की जांच की गई। इनमें से 35 पाजिटिव पाए गए। 
गली नंबर 26 और 27 को सील कर दिया गया है। यह इलाका पहले से ही कंटेनमेंट जोन घोषित था। हेल्थ वर्कर्स की टीम क्षेत्र की स्क्रीनिंग कर रही है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले मरकज और चांदनी महल इलाके में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे। इस प्रकार राजधानी में रविवार सायं साढ़े पांच बजे तक कोरोना संक्रमितों की तादाद 1893 और मृतकों की संख्या 43 हो चुकी थी।

उधर जहांगीरपुरी के में 7 नए पाजिटिव मामलों का पता चला है, इसके साथ यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 38 हो गई। शनिवार को यहां एक ही परिवार के 31 लोगों के संक्रमित होने का मामला सामने आया था। इस बीच तिलक विहार में 16 लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं। यहां स्थित दिल्ली पुलिस की चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन पर भेज दिया गया है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment