पेट दर्द की शिकायत पर चिदंबरम को एम्स लाया गया
Last Updated 06 Oct 2019 01:46:25 AM IST
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को पेट में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें शनिवार को एम्स में जांच के लिए लाया गया है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम |
जिन्हें फिलहाल आब्जरवेशन पर रखा गया है। कुछ जांच रिपोर्ट्स बाह्य रोगी विभाग के आधार पर की जा रही है। रात 8 बजे तक उन्हें भर्ती नहीं किया गया था।
एम्स के एक अधिकारी ने कहा कि उनकी आंतों में सूजन की संभावना हो सकती है।
जिसकी वजह दूषित जल का सेवन करने या फिर खान पान में गड़बड़ के अलावा अनिंद्रा भी कारणों में एक हो सकता है। फिलहाल कुछ जांच रिपोर्ट्स के आने का इंतजार है।
जांच के बाद उन्हें वापस तिहाड़ जेल ले जाया गया।
| Tweet |