दिल्ली में सुबह धुंध छाई, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब'

Last Updated 24 Nov 2018 12:01:11 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धुंध छाई रहने के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


दिल्ली में सुबह धुंध छाई, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' (फाइल फोटो)

इस दौरान वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' रही। मौसम पूवार्नुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने कहा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार के 337 के मुकाबले 349 दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बावाना में एक्यूआई 319 और मुंडका में 320 दर्ज किया गया, जिसे 'बहुत खराब' माना जाता है जबकि आनंद विहार में 283 दर्ज किया है, जो 'खराब' की श्रेणी में आता है।

इस बीच, मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, "सुबह हल्के कोहरे और धुंध के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।"

अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 69 फीसदी रहा।

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.7 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment