सिग्नेचर ब्रिज पर हादसा, दो बाइक सवारों की मौत

Last Updated 23 Nov 2018 11:52:50 AM IST

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद में नवनिर्मित सिग्नेचर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह हुई एक बड़ी दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत हो गयी।


पुलिस के अनुसार सिग्नेचर ब्रिज पर यह पहला बड़ा हादसा सुबह करीब पौने नौ बजे हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तेज रफ्तार में थे। बाइक सवार भजनपुरा से वजीराबाद की तरफ जा रहे थे। उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों गिर पड़े। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment