दिल्ली में धुंध भरी सुबह, प्रदूषण का स्तर 'अति खराब'

Last Updated 10 Nov 2018 11:40:55 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह दृश्यता 700 मीटर तक घट गई और शहर में धुंध के अलावा कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर 'अति खराब' बना रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


दिल्ली में धुंध भरी सुबह (फाइल फोटो)

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री नीचे था। राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "दिन की शुरुआत में धुंध के साथ आसमान साफ रहेगा। लेकिन, बाद में धुंध के बने रहने की संभावना है।"

राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे तक आद्र्रता 86 फीसदी और दृश्यता 700 मीटर थी।

शहर और उसके आस-पास के सटे इलाकों में वायु गुणवत्ता 'अति खराब' बनी हुई है, जिसमें आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, बुराड़ी और द्वारका शामिल हैं। वहीं मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, आईटीओ, जवाहर लाल नेहरू और लोधी कॉलोनी में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' है।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत से तीन डिग्री कम था।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment